Connect with us

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

rishi

Entertainment

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुम्बई। जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने से कहा, ‘‘ वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’ कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

More in Entertainment

To Top