Connect with us

अधीर रंजन ने लोकसभा उपाध्यक्ष पद को भरने के लिए बिरला को पत्र लिखा

National

अधीर रंजन ने लोकसभा उपाध्यक्ष पद को भरने के लिए बिरला को पत्र लिखा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र में ही सदन के उपाध्यक्ष पद को भरा जाए। सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि 17वीं लोकसभा के अस्तित्व में आने के बाद से ही उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करूंगा कि मानसून सत्र में ही उपाध्यक्ष का चुनाव हो। मैं आशा करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में संवैधानिक व्यवस्था का पालन किया जाएगा।’’

‘पढ़ना लिखना अभियान’ 2030 तक पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करेगा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री

मानसून सत्र 14 सितंबर से आरंभ हो रहा है। चौधरी ने कहा कि परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता है और इसके कई उदाहरण भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नयी लोकसभा के वजूद में आने के बाद उपाध्यक्ष का पद जल्द से जल्द भरा जाता है।’’ उनके मुताबिक, एक साल बीत गए, लेकिन लोकसभा का उपाध्यक्ष खाली पड़ा है। पिछली लोकसभा में अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरै को निविर्रोध उपाध्यक्ष चुना गया था।

More in National

To Top